गुलाबचन्द्र कुशवाहा- सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर समाजसुधारक ने पेश की अनूठी मिसाल
- By
- Gulabchandra Kushwaha
- November-11-2023
भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समाजसुधारक श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी ने दीपावली के शुभ अवसर पर सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से सफाई करने वाले व शहर की गलियों को बिना किसी आदेश के स्वच्छ रखने वाले वार्ड नंबर 16 के सफाई कर्मचारी श्री मोहित वाल्मीकि जी व श्रीपाल वाल्मीकि जी को पुष्प माला पहनकर उन्हें नए कपड़े थाली सेट मिठाई तथा सिद्धाश्रम पत्रिका देकर सम्मानित किया.
पहली बार मिले इस तरह के सम्मान से सफाई कर्मचारी इतने खुश हुए की घंटो तक मिले सम्मान की सराहना करते रहे और चेहरे पर एक अलग से उत्साह नजर आई समाज सुधारक श्री कुशवाहा जी ने कहा कि सफाई कर्मचारी स्वच्छता अभियान के सच्चे प्रहरीहैं इन्हीं के प्रयासों से शहर को साफ करने में मदद मिलती है देश का सच्चा नागरिक होने के नाते हमारा भी फर्ज बनता है कि सभी जनपदवासी सफाई का ख्याल रखें हमारी सभी समाजसेवियों से विनम्र अपील है कि अपने-अपने वार्डों में सफाई कर्मचारियों के सम्मान के बारे में भी सोचें क्योंकि यह सभी सम्मान के हकदार हैं यही स्वच्छता अभियान के सच्चे पर रह रही है इन्हें सम्मानित जरूर करें इस कार्यक्रम में श्री बालचंद जी, श्री अनुज कुमार, श्री सुभाष जी मौजूद रहे.


