गुलाबचन्द्र कुशवाहा- वार्ड 19 में नाला बनवाने को लेकर मोहल्ले वासियों के साथ पहुंचे डीएम आवास
- By
- Gulabchandra Kushwaha
- June-20-2023
जनसेवक गुलाबचंद्र कुशवाहा जी ने बिगत 10 वर्षों में मोहल्लेवासी सांसदों से विधायकों से अधिकारियों से पालिकाअध्यक्ष से नाले की समस्या को लेकर मिले लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या का समाधान नहीं किया सभी ने नजरअंदाज कर दिया.
जनसेवक गुलाबचन्द्र कुशवाहा जी ने बताया कि वार्ड नंबर 19 में रोड के किनारे दोनों तरफ घनी आबादी है और मकान भी बने हैं मकानों का गंदा पानी निकलने के लिए रोड के दोनों तरफ नाले का ना होना मुख्य समस्या है. नाला न होने से लोगों के घरों का पानी रोड में छोड़ना पड़ता है जिससे आए दिन दुर्घटना होती हैं व बरसात के समय जल निष्कासन की समस्या भी बनी रहती है तथा मच्छरों के प्रभाव से पूरे मोहल्ले में बीमारियों की समस्या बनी रहती है.
श्री कुशवाहा जी ने मीडिया को बताया कि बिगत 10 वर्षों से नाले के संबंध में जनप्रतिनिधियों से, सांसदों से विधायकों से, नगर पालिकाअध्यक्ष से मोहल्ले वासी मिले लेकिन किसी ने उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया सभी ने नजरअंदाज कर दिया जिलाधिकारी से निवेदन किया गया कि बरसात आने के पहले रोड के दोनों तरफ नाप करवा करके नाले का निर्माण करवाया जाए जिससे इस समस्या का समाधान हो इस कार्यक्रम में बच्चा राजपूत, मयंक गुप्ता, लल्लू कुशवाहा, संदीप, सुशील देवा, नामदेव राहुल सहित दर्जनों मोहल्ले वासी शामिल रहे.


