गुलाबचन्द्र कुशवाहा- केबल की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारी से मिलने पहुंचे जिला परिषद कार्यालय
- By
- Gulabchandra Kushwaha
- January-30-2023
जनसेवक गुलाबचंद्र कुशवाहा जी ने बताया कि कालका चौक में केबल डालने के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण नगरीय खंड जिला परिषद कार्यालय मे जनसमस्याओं को लेकर अधिकारी से मिलने गये .
श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी ने बताया कि कालका चौक में पंप नंबर 1 के पास केबिल न लगी होने के कारण मोहल्ले वासियों को अपनी सर्विस लाइन रोड क्रॉस करके नगर पालिका बोर्ड के ऊपर से अपने घर ले जाना पड़ता है जिसके कारण आए दिन बोर्ड में फाल्ट होते हैं जिससे करंट का खतरा बना रहता है व किसी भी दिन कोई घटना नगर पालिका बोर्ड के नीचे घट सकती है इसलिए वहां पर केबिल डालना निशांत आवश्यक है जिससे इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके इस कार्यक्रम में बच्चा राजपूत, राहुल, संदीप, जयप्रकाश, मयंक गुप्ता शामिल रहे.

