गुलाबचन्द्र कुशवाहा- 11 दिवसीय संकल्प का छठवां कार्यक्रम स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम काली माता मंदिर में हुआ संपन्न
- By
- Gulabchandra Kushwaha
- January-10-2025
समाजसेवी श्री गुलाबचंद्र कुशवाहा जी ने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन पंचज्योति शक्ति सिद्धाश्रम और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में 11 दिवसीय स्वच्छता अभियान के संकल्प का छठवां कार्यक्रम 10 जनवरी को काली माता मंदिर में संपन्न किया गया . श्री कुशवाहा जी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा है हमारे देश के लिए हमारे जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है हमें व्यक्तिगत व आस पास तथा सामाजिक व धार्मिक स्थलों की सफाई अवश्य रखनी चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है स्वच्छता रखने से ना तो बीमारियां बढ़ती है ना पेयजल और खाद्य पदार्थ दूषित होते हैं और ना पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है इससे मानव जीवन सुखमय बनता है अतः मानव के लिए स्वच्छता सब तरह से आवश्यक है.
कहा कि अभी तक बांदा शहर के कई धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम किये जा चुके है कहा कि साफ सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है यह हमारे जीवन की प्राथमिकता भी है स्वच्छता जरूरी है. क्योंकि साफ सफाई से हम जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं स्वच्छता का अर्थ सफाई से रहने की आदत सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है स्वच्छता सभी लोगों को अपने दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए.
कुशवाहा जी ने बताया कि सफाई की जिम्मेदारी सिर्फ कुछ कर्मचारियों की नहीं है हम आप जहां भी रहते हैं काम कर रहे हैं वहां सफाई की जिम्मेदारी खुद अपने हाथों में लेनी होगी सार्वजनिक स्थलों धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना होगा अब तक जो लोग स्वच्छता के कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं उन्हें एहसास हुआ होगा की गंदगी फैलाना कितना आसान है लेकिन उसे साफ करना बहुत मुश्किल है धीरे-धीरे ही सही लेकिन इससे लोगों में बदलाव आ रहा है.
श्री कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन के गुणवत्ता को बढ़ाती है यह हमारे जीवन पर एक महत्वपूर्ण अंग है हमारे लिए शरीर की भी स्वच्छता बहुत जरूरी है इस कार्यक्रम में श्री बालचंद कुशवाहा जी उमेश चंद्र पांडे जी चंद्र बदन जी मनोज विश्वकर्मा जी सुरेश कुशवाहा जी अनुज कुशवाहा जी शामिल रहे.