गुलाबचन्द्र कुशवाहा- 11 दिवसीय संकल्प का पांचवा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम महेश्वरी माता मंदिर में किया गया आयोजित
- By
- Gulabchandra Kushwaha
- January-08-2025
समाजसेवी श्री गुलाबचंद्र कुशवाहा जी ने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन पंचज्योति शक्ति सिद्धाश्रम और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में 11 दिवसीय स्वच्छता अभियान के संकल्प का पांचवा कार्यक्रम 8 जनवरी को महेश्वरी माता मंदिर में आयोजित किया गया. श्री कुशवाहा जी ने बताया कि अभी तक बांदा शहर के कई धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम किये जा चुके है कहा कि साफ सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है यह हमारे जीवन की प्राथमिकता भी है स्वच्छता जरूरी है. क्योंकि साफ सफाई से हम जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं स्वच्छता का अर्थ सफाई से रहने की आदत सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है स्वच्छता सभी लोगों को अपने दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए.
कुशवाहा जी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है हमारे देश के लिए हमारे जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है हमें व्यक्तिगत व आस पास तथा सामाजिक व धार्मिक स्थलों की सफाई अवश्य रखनी चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है स्वच्छता रखने से ना तो बीमारियां बढ़ती है ना पेयजल और खाद्य पदार्थ दूषित होते हैं और ना पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है इससे मानव जीवन सुखमय बनता है अतः मानव के लिए स्वच्छता सब तरह से आवश्यक है. स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में श्री मनोज विश्वकर्मा जी, श्री कामता गुप्ता जी, सतरूपा जी, सुरेश कुशवाहा जी शामिल रहे.