Gulabchandra Kushwaha
  • Home
  • About Us
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

गुलाबचंद्र कुशवाहा - केन नदी आरती स्थल पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, नदियों के महत्व को लेकर समाज को किया जागरूक

  • By
  • Gulabchandra Kushwaha
  • July-05-2022
"जल है तो कल है", की पावन विचारधारा के साथ आज भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा जिला बांदा के संयुक्त तत्वाधान में केन नदी आरती स्थल पर स्वच्छता अभियान का संचालन किया गया। विगत माह की भांति इस बार भी केन नदी आरती स्थल को संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छ किया गया। नदी के आस पास से कूड़े कचरे को साफ किया गया और साथ ही समाज को नशा मुक्त मांसाहार मुक्त करने के साथ साथ पर्यावरण को स्वच्छ करने का संदेश दिया गया।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 235 बांदा से समाजसेवक और भगवती मानव कल्याण संगठन के समाजसेवी श्री गुलाबचंद्र कुशवाहा जी ने जानकारी दी कि नदियों में बढ़ती हुई गंदगी अब चिंता का विषय बन गया है, नदियों के महत्व को मनुष्य अच्छी तरह से जानता है लेकिन फिर भी लोग नदी को प्रदूषित कर रहे हैं, जिसमें पानी पीने योग्य नहीं रह जाता। नदी के पास मल मूत्र करने वालों पर रोक लगनी चाहिए, इसके लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है। अगर नदियों को पानी दूषित हो जाएगा तो सिंचाई किस प्रकार से होगी? अगर मनुष्य को नदियों को संरक्षित करना है तो हमें कचरे को नदियों में फेंकने से रोकना होगा जिससे पानी में रहने वाले जीव जंतुओं की सुरक्षा हो सके।

इसके अतिरिक्त कुशवाहा जी ने अभियान के विषय में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अगर वृक्षों का संरक्षण करना है तो हमें वृक्ष लगाना होगा। अगर वृक्ष होंगे तो वर्षा होगी अगर वर्षा होगी तो नदियों का जल स्रोत भी बढ़ेगा। कुशवाहा जी ने बताया कि गंगा देवस्थान व पर्यावरण की रक्षा करना तथा इन पवित्र स्थानों को स्वच्छ रखना हमारी पार्टी और संगठन का लक्ष्य है। इसी क्रम में आपने बताया कि अगला कार्यक्रम हमारी पार्टी और संगठन के द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसमें पूरे जिले में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाएगा, जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध हो सके। उन्होंने जनता से भी निवेदन किया है कि लोग कम से कम पांच पांच पौधे अवश्य लगाएं ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।

-"जल है तो कल है", की पावन विचारधारा के साथ आज भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन
-"जल है तो कल है", की पावन विचारधारा के साथ आज भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

#स्वच्छता_अभियान की ओर #हम_आप_सभी का एक छोटा सा #कदम समाज को बेहतर, सुंदर और #सर्वोपरि बना सकता है।स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक स...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर  केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महासचिव जनसेवक गुलाबचंद्र कुशवाहा ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मान...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी  को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

बांदा जिले में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए “विशिष्...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर  बचाई संतोषी  गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर बचाई संतोषी गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

बांदा जिले में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई, जहां समाजसेवी गुलाब चंद्र कुशवाहा ने समय पर रक्तदान कर एक महिला की जान बचाने...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा के संकल्प से आयोजित 108 मां दुर्गा आरती अ...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

गुलाबचंद्र कुशवाहा- वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बांदा जनपद में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मा...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा द्वारा संचालित 11 दिवसीय संकल्पित सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

गुलाबचंद्र कुशवाहा- श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में संचालित सामाजिक जन जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का 67वां आयोजन 13 फरवरी 2026 को श्री चंद्रशेखर प...

गुलाबचन्द्र कुशवाहा-  संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

गुलाबचन्द्र कुशवाहा- संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए संकल्प के 10वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर भगव...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

क्रिकेट क्लब बिलगांव द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन...

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

बिलगांव स्थित बड़े देव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी द्वारा फीता क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ  आयोजन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए ...

READ MORE

© gulabchandrakushwahabscp.com Terms  Privacy