गुलाबचन्द्र कुशवाहा- गाय माता की सेवा और उनके आशीर्वाद से हुई जन्मदिन की शुरुवात
- By
- Gulabchandra Kushwaha
- May-11-2025
समाजसेवी गुलाबचन्द्र कुशवाहा जी ने बताया कि अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने नजदीकी गौशाला ग्राम पंचायत गुरेह में जाकर वहां उपस्थित गौ माताओ का पूजन करके उन्हें खीर पूड़ी और रोटियां खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जनपद वासियों के कल्याण के लिए गौ माताओ के चरणों में प्रार्थना की. गायों का भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता में विशेष स्थान है वह करुणा, प्रचुरता और समृद्धि का प्रतीक है आप अपने जन्मदिन या शादी के सालगिरह पर गायों को भोजन कराकर आप ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.
श्री कुशवाहा जी ने जन्मदिन के अवसर पर फिजूल खर्च नहीं करने की अपील की है उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर हजारों रुपए पार्टी पर खर्च करने की जगह गौ वंश के लिए दान करना चाहिए इससे पशुओं को भोजन मिलता है और हमें पुण्य प्राप्त होता है गौ माता की सेवा करने से बहुत लाभ होते हैं गौ सेवा से व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं. गौ सेवा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं पापों का नाश होता है और सुख समृद्धि प्राप्त होती है. बेटा अनुज कुशवाहा और बेटी अंशिका कुशवाहा साथ में शामिल रहे.