गुलाबचंद्र कुशवाहा- गौ रक्षा समिति के द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से किया गया सम्मानित
- By
- Gulabchandra Kushwaha
- June-13-2024
गौ रक्षा समिति के द्वारा समाजसेवी गुलाबचन्द्र कुशवाहा जी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया. गौरक्षा समिति जिला अध्यक्ष श्री महेश कुमार प्रजापति जी ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन से समाजसेवी श्री गुलाबचंद कुशवाहा जी के द्वारा लगातार शहर में आम जनमानस को पानी पीने के लिए निशुल्क 11 प्याऊ खुलवाए गए हैं.
जो वर्तमान में लगातार चल रहे हैं और लगातार पानी भी गुलाबचंद कुशवाहा जी व उनकी टीम के द्वारा भरा जा रहा है जो की भीषण गर्मी में देखते हुए इनके द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया. गुलाब चंद्र कुशवाहा जी के द्वारा 1100 सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया था जो पिछले दो बर्षो मे 670 पौधे सुरक्षित स्थानों मे लगाए जा चुके है इनके द्वारा नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है.