गुलाबचंद्र कुशवाहा- पूर्व विधायक स्व. बाबूलाल कुशवाहा जी के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचकर उनकी याद में लगाये पौधे
- By
- Gulabchandra Kushwaha
- July-14-2024
स्व. 'बाबूलाल कुशवाहा जी (पूर्व विधायक पूर्व राज्य मंत्री जी) का 14 जुलाई को तेरहवीं कार्यक्रम रखा गया जीसमें समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा जी पहुँचकर उनकी याद ने पीपल और कदंब के दो पौधे लगाये. भगवती मानव कल्याण संगठन भारतीय चेतना पार्टी के समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी ने बताया कि समाज के उत्थान में अपना अतुलनीय योगदान देने के लिए बांदा सदर के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री बाबूलाल कुशवाहा जी का समाज हमेशा ऋणी रहेगा वर्षों पहले उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के अच्छे कार्यो के लिए उनको हमेशा याद किया जाएगा.
श्री कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग संसाधनों की कमी के बावजूद समाज सेवा में अग्रणी रहते हुए अपनी छाप छोड़ जाते हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग संसाधनों की भरमार होते हुए भी परिवार की सेवा तक सीमित रहते हैं श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा उनके तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचकर उनके आवास पर ही उनके परिवार के साथ मिलकर उनकी याद में पीपल और कदंब के पौधे लगाए. बड़े बेटे श्री देव कुमार कुशवाहा जी ने समाजसेवी का इस पावन पुनीत कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया. इस कार्यक्रम में देव कुमार, एडवोकेट शिवकुमार जी, दिनेश कुशवाहा जी, राजकुमार जी, हरिकिशन, बालचंद कुशवाहा जी मौजूद रहे.


