गुलाब चंद्र कुशवाहा – भीषण गर्मी को देखते हुए बांदा शहर के अलग-अलग स्थानों में खुलवाएं गये 11 निशुल्क प्याऊ
- By
- Gulabchandra Kushwaha
- June-11-2024
भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में समाजसेवी श्री गुलाबचंद कुशवाहा जी के सौजन्य से 11 निशुल्क प्याऊ खुलवाए गए. श्री कुशवाहा जी ने कहा कि जल का संरक्षण व सही उपयोग करना हम सबका कर्तव्य है पानी को व्यर्थ ना बहाये भीषण गर्मी में यही जल राहगीरों की प्यास बुझाता है.बांदा शहर के अलग-अलग 11 स्थानों में निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था कर समाजसेवी ने एक मिशाल कायम की है. समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी ने बताया कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों को पानी पीने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है हर जगह नल की व्यवस्था नहीं रहती है जिससे गर्मी के दिनों में पानी की समस्या रहती है जिसको लेकर निशुल्क प्याऊ का प्रबंध किया जा रहा है बताया कि शहर में कुछ चिन्हित स्थानों पर जैसे बिजलीखेड़ा, गायत्री नगर ,सर्वोदय नगर, विक्रम चाइल्ड अस्पताल, लक्ष्य कोचिंग सेंटर , रोडवेज बस स्टॉप, उत्तर मध्य रेलवे, स्वराज कॉलोनी, हनुमान मंदिर निशुल्क प्याऊ खुलवाए जा चुके हैं.