Gulabchandra Kushwaha
  • Home
  • About Us
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

गुलाबचंद्र कुशवाहा- संकल्प की श्रृंखला का 26 वा कार्यक्रम इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा में किया गया आयोजित

  • By
  • Gulabchandra Kushwaha
  • September-27-2023

 भगवती मानव कल्याण संगठन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समाज सुधारक श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी के द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा बांदा में नशा  मुक्ति कार्यक्रमआयोजित किया गया  जिसमे उन्होंने 1000 युवा बच्चों को कभी नशा न करने का कराया संकल्प और कहा कि “अपराध और अपराधियों को जन्म देता है नशा”

भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समाज सुधारक श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी ने बांदा जनपद के एक लाख युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प कराने का तथा नशा मुक्ति हस्ताक्षर करवाने का संकल्प लिया है आज इस संकल्प की श्रृंखला का 26 वा कार्यक्रम इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा में संपन्न किया गया.

समाज सुधारक श्री गुलाबचंद कुशवाहा जी ने युवा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश और समाज के रीढ़ होती है इसलिए इतिहास गवाह है कि आज तक दुनिया में जितने क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं उनके मुख्य आधार युवा ही रहे हैं भारत युवाओं का देश है हमें युवाओं को नशे की ओर जाने से रोकना होगा युवा अगर नशे ग्रसित हो जाएगा तो सोचिए कैसा भारत बनेगा. श्री कुशवाहा जी ने कहा कि अगर कोई माता-पिता अपने बच्चों को जहर पिलाए तो क्या आप उन्हें सच्चे माता-पिता कहोगे नहीं कहोगे ना इसी तरह अगर कोई राजा अपनी प्रजा को जहर पिलाए तो उसे क्या कहोगे श्री कुशवाहा जी ने कहा कि सरकारें नशे का ठेका देते हैं हमें नशामुक्ति का ठेका दे दो.

सभी युवा बच्चों को तथा स्टाफ के टीचरों को भी नशामुक्ति का संकल्प कराया गया इसी क्रम में प्रधानाचार्य श्री धनराज सिंह जी ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर श्री धनराज सिंह जी, धनीराम जी, योगेंद्र पाल, शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, चंद्रकिशोर शुक्ला, वेद प्रकाश श्रीवास्तव ममता देवी, स्नेहलता खरे, महेंद्र साहू जी, मनोज विश्वकर्मा जी, बालचंद कुशवाहा जी, राजेंद्र श्रीवास चंद्रबदन जी, पिंटू गुप्ता, नरेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ो व्यक्ति उपस्थित रहे.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

#स्वच्छता_अभियान की ओर #हम_आप_सभी का एक छोटा सा #कदम समाज को बेहतर, सुंदर और #सर्वोपरि बना सकता है।स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक स...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर  केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महासचिव जनसेवक गुलाबचंद्र कुशवाहा ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मान...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी  को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

बांदा जिले में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए “विशिष्...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर  बचाई संतोषी  गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर बचाई संतोषी गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

बांदा जिले में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई, जहां समाजसेवी गुलाब चंद्र कुशवाहा ने समय पर रक्तदान कर एक महिला की जान बचाने...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा के संकल्प से आयोजित 108 मां दुर्गा आरती अ...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

गुलाबचंद्र कुशवाहा- वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बांदा जनपद में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मा...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा द्वारा संचालित 11 दिवसीय संकल्पित सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

गुलाबचंद्र कुशवाहा- श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में संचालित सामाजिक जन जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का 67वां आयोजन 13 फरवरी 2026 को श्री चंद्रशेखर प...

गुलाबचन्द्र कुशवाहा-  संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

गुलाबचन्द्र कुशवाहा- संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए संकल्प के 10वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर भगव...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

क्रिकेट क्लब बिलगांव द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन...

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

बिलगांव स्थित बड़े देव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी द्वारा फीता क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ  आयोजन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए ...

READ MORE

© gulabchandrakushwahabscp.com Terms  Privacy