Gulabchandra Kushwaha
  • Home
  • About Us
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

गुलाबचंद कुशवाहा - ज्ञान गंगा मंदिर किरण कॉलेज चौराहा बांदा में जागरूकता अभियान का 62वां कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • By
  • Gulabchandra Kushwaha
  • December-20-2025

बांदा जनपद के ज्ञान गंगा मंदिर, किरण कॉलेज चौराहा पर भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा नशा मुक्त जन-जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के 62वें आयोजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी श्री गुलाबचंद कुशवाहा जी की उपस्थिति विशेष रही। उन्होंने उपस्थित युवा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देशभक्ति, चरित्र निर्माण और नशामुक्त समाज के महत्व पर विचार रखे।

अपने संबोधन में श्री कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान की युवा पीढ़ी को शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव तथा स्वामी विवेकानंद जैसे महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों ने देश और समाज के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया, जबकि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाई। उनकी शिक्षाएं आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एक स्वस्थ, खुशहाल और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति नशामुक्त, संस्कारवान, ईमानदार और दयावान होगा। इसी उद्देश्य से युवाओं को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान जीवन जीने तथा धर्म, राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए संकल्पित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेश सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि श्री गुलाबचंद कुशवाहा द्वारा किया जा रहा यह कार्य वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री मनोज विश्वकर्मा एवं श्री अंकित कुमार शुक्ला भी कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

#स्वच्छता_अभियान की ओर #हम_आप_सभी का एक छोटा सा #कदम समाज को बेहतर, सुंदर और #सर्वोपरि बना सकता है।स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक स...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर  केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महासचिव जनसेवक गुलाबचंद्र कुशवाहा ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मान...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी  को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

बांदा जिले में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए “विशिष्...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर  बचाई संतोषी  गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर बचाई संतोषी गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

बांदा जिले में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई, जहां समाजसेवी गुलाब चंद्र कुशवाहा ने समय पर रक्तदान कर एक महिला की जान बचाने...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा के संकल्प से आयोजित 108 मां दुर्गा आरती अ...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

गुलाबचंद्र कुशवाहा- वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बांदा जनपद में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मा...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा द्वारा संचालित 11 दिवसीय संकल्पित सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

गुलाबचंद्र कुशवाहा- श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में संचालित सामाजिक जन जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का 67वां आयोजन 13 फरवरी 2026 को श्री चंद्रशेखर प...

गुलाबचन्द्र कुशवाहा-  संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

गुलाबचन्द्र कुशवाहा- संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए संकल्प के 10वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर भगव...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

क्रिकेट क्लब बिलगांव द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन...

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

बिलगांव स्थित बड़े देव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी द्वारा फीता क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ  आयोजन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए ...

READ MORE

© gulabchandrakushwahabscp.com Terms  Privacy