गुलाब चन्द्र कुशवाहा- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा ब्लाक बिसंडा में खोला गया निशुल्क प्याऊ
- By
- Gulabchandra Kushwaha
- May-30-2024
भगवती मानव कल्याण संगठन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समाजसेवी श्री गुलाबचंद कुशवाहा जी ने भीषण गर्मी को देखते हुए ब्लाक बिसंडा में संकल्प का 11वां प्याऊ खोला. निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ पूर्व चेयरमैंन श्री बैजनाथ सिंह जी व संगठन के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह गौर जी व श्री कमल सिंह जी एडवोकेट ने फीता काटकर किया समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी ने बताया कि इस भीषण गर्मी में जनमानस को पीने का पानी मिल सके और जनमानस को पानी के लिए भटकना न पड़े इसी को देखते हुए बांदा जनपद के अलग-अलग स्थान पर अभी तक 11 निशुल्क प्याऊ खोले जा चुके हैं जैसे रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, बिजली खेड़ा स्वराज कॉलोनी, गायत्री नगर, बिसंडा ब्लाक में व अन्य स्थानों पर निशुल्क प्याऊ खुलवाए जा चुके हैं.
श्री कुशवाहा जी ने बताया कि इन चिलचिलाती धूप उमस व लू के चलते राहगीरो व बाजारों में आने-जाने वाले लोगों को पानी के लिए दिक्कत व दोपहर में तेज गर्म हवा चलने से प्यास के मारे लोग इधर-उधर पानी की तलाश में भटकते हैं इसी को देखते हुए निशुल्क प्याऊ खुलवाए जा रहे हैं सभी समाजसेवियों से अपील है कि अपने आसपास प्याऊ अवश्य खुलवाएं पूर्व चेयरमैंन श्री बैजनाथ सिंह जी व बिसंडा के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री रज्जन गुप्ता जी ने संस्था का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर श्री कमल सिंह जी, अजय चौधरी जी, घनश्याम सिंह जी, रामदीन गुप्ता जी (अजय आशीष जी )बालचंद कुशवाहा जी, लक्ष्मण सिंह गौर जी, ओम प्रकाश गुप्ता जी. भोला नामदेव जी, प्रशांत गुप्ता जी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.


