शराब से कभी भी देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता नशा मुक्त समाज होने से ही राम राज्य की स्थापना होगी, इसी सोच के साथ गुलाब चंद्र कुशवाहा जी लगातार समाज के लिए कार्य कर रहे हैं |
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होमोबार लाइसेंस की घोषणा की गयी, जिसके विरोध में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन बांदा द्वारा 18 मार्च 2022 को तहसील अतर्रा, तहसील बबेरू और 23 मार्च 2022 को तहसील पैलानी और तहसील बांदा इन चारो जगह समाजसुधारक गुलाब चंद्र कुशवाहा जी के द्वारा ज्ञापन दिया गया |
गुलाब चंद्र कुशवाहा जी ने अपील करते हुए श्रीमान मुख्यमंत्री जी से कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पुरुषों को नशा मुक्त बनाने का उद्देश्य आपके द्वारा दिया गया है, इस फैसले से अधिकांश परिवारो की सुख-शांति कायम हो सकेगी | अब शराब बिक्री के नए आदेश से जनमानस में भ्रम की स्थिति है इसलिए इस आदेश को वापस लेते हुए इस पर न्याय हित में फैसला किया जाए |
इस आशय का ज्ञापन उप जिला अधिकारी को भी दिया गया और कहा गया की शराब से कभी देश और प्रदेश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता | इसकी बिक्री में पूरी तरह से रोक होनी चाहिए | गुलाब चंद्र कुशवाहा जी ने कहा कि विश्व भर में भारत की ख्याति बढ़ रही हैं लेकिन रोजाना चोरी, डकैती, बलात्कार की घटनाएं भारत और उत्तरप्रदेश की साख पर बट्टा लगा रहे हैं | इसलिए जरुरी है कि नशामुक्ति के लिए सख्त कानून बनाएं जायें जिससे युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आने से बच सके | इसके साथ ही भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा नए नियम लागू करने का पुनः विचार किए जाने मांग की गयी |