भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला बांदा कार्यालय के आठवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा बांदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मध्य शरबत वितरण किया गया। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं संगठन के कार्यकर्ता विगत कईं वर्षों से समाज कल्याण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में पार्टी के स्थापना दिवस को भी लोककल्याणकारी मुहिम के साथ मनाया गया।
भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य के साथ पार्टी के बांदा जिले से समाजसेवक श्री गुलाबचंद्र कुशवाहा जी ने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यात्रियों को ठंडा ठंडा शरबत पिलाया और यह अभियान लगातार तीन घंटे तक चलाया गया। गुलाबचंद्र जी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पार्टी की विचारधारा सबसे अलग है, हमारी पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए समाज में हर क्षेत्र में काम करते हैं। पार्टी एवं संगठन का छोटा- बड़ा पदाधिकारी पूर्ण रूप से अपने पद की महत्ता न देखते हुए सभी कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं। हमारा प्रयास है कि हम समाज के कल्याण के लिए प्रत्येक क्षेत्र में काम करें और लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहें।