भारतीय शक्ति चेनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन संध्या शुक्ला जी के सुपुत्र अद्वैत जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा ने बांदा के जिला अस्पताल में मरीजों के मध्य फलों का वितरण किया। इस पुनीत कार्यक्रम के तहत गुलाबचंद्र कुशवाहा के साथ अन्य सहयोगीगण भी मौजूद रहे, इस साध संगत को उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग देने के लिए धन्यवाद कहा। रोगियों को फलों का वितरण करते हुए गुलाबचंद्र कुशवाहा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना मां जगदम्बे के चरणों में की।
इस अवसर पर अद्वैत जी को जन्मदिन की कोटिश: बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं अर्पित करते हुए गुलाबचंद्र कुशवाहा जी ने कहा कि,
"गुरु आंगन की किलकारी, भविष्य के मार्गदर्शक, सिद्धाश्रम के चेतना साधक अद्वैत जी को अवतरण दिवस पर हृदय की अनंत गहराई के साथ में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा बांदा की ओर से हार्दिक मंगलमय शुभकामनाएं। मां जगदम्बे के चरणों में प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, सफलता आपके कदम चूमे और देश को नशा-मांसाहार मुक्त बनाने के गुरुवर के पावन संकल्प को आगे ले जाने में आपकी भावी भूमिका रहे। इसी मनोकामना के साथ पुन: जन्मदिन की सुभकामनाएं और दीदी जी के चरणों में कोटि कोटि प्रणाम।"