भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समाज सुधारक गुलाबचन्द्र कुशवाहा ने 108 ग्रामों में 108 मां भगवती आरती और एक लाख लोगों को नशामुक्त करने का संकल्प लेकर अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत बांदा के वार्ड नंबर 16 काशीराम कॉलोनी में नशामुक्त अभियान चलाया गया।
इस मौके पर गुलाबचन्द्र कुशवाहा ने कहा कि काशीराम कॉलोनी में अपने संबोधन में कहा कि जनपद में नशे का परित्याग करने के लिए लोगों में नशे को लेकर जागरूकता का अभाव है, जिसके कारण नशे की लत युवाओं को बर्बाद करने की स्थिति की ओर ले जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बुराई की जड़ नशे की लत का त्याग करें। इतना ही नहीं ध्रूमपान का भी पुरी तरह निषेध किया जाना चाहिए।
गुलाबचन्द्र कुशवाहा ने चित व्यक्त करते हुए कहा कि आज नशे की सभी वस्तुएं जैसे शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा इत्यादि आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं, जिसके कारण लोगों में यह लत बढ़ रही है। इसलिए यह जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है ताकि लोगों को नशामुक्त होने के लिए प्रेरित किया जा सकें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों में दुर्गा चालीसा का पाठ आवश्य करें और गुरुवार को व्रत रख कर शक्ति जल का पान करें, नशा और मांसाहार का त्याग कर अपने घर को मनादिर बनाएं।