लॉकडाउन के दौरान भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा जरूरतमंदों तक मास्क एवं अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई जा रही है। पार्टी के लोग घर घर जाकर अन्य राहत सामग्रियों का वितरण जरूरतमंद लोगों को दिया जा रहा है।
शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र कुशवाहा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान समाज में बहुत से ऐसे परिवार हैं, जिनके सामने दो जून की रोटी का प्रबंध कर पाना मुश्किल हो रहा है। इन तमाम समस्याओं के बीच भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन ने विगत 25 मार्च से लगातार जरूरतमंदों को राशन किट एवं लंच पैकेट वितरण का कार्य किया जा रहा है।
इसके साथ ही अन्ना जानवरों को हरा चारा खिलाकर उनकी सेवा निरंतर जारी है। इसी समाजसेवा के क्रम को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तथा मजदूरों को दो हजार मास्क एवं डेटॉल साबुन लोगों के बीच जाकर उनके वितरित की जा रही है। लोगों को साफ-सफाई से रहने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की सलाह भी लोगों को दी जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित किए गए लॉकडाउन का पार्टी पुरजोर तरीके से समर्थन करती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। साथ ही घरों से बाहर निकलते वक्त मास्क अनिवार्य रूप से पहनें।