9 जुलाई, 2019 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश में बढ़ते हादसों को रोकने के लिए आर्थिक दंड एवं कड़े कानून व्यवस्थाओं के साथ मोटर व्हीकल अमेंडमेंट एक्ट को देश में लागू किया गया। संशोधन के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त दंड लगाने, लाइसेंसिंग और इसके प्रशासन को सुव्यवस्थित करने और देश में सड़क सुरक्षा की खराब स्थिति को दूर करने का प्रयास किया गया है। विशेष रूप से वाहनों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि, भीड़भाड़, यातायात उल्लंघन, घातक दुर्घटनाओं, सड़कों की संरचनात्मक और इंजीनियरिंग की कमी आदि को देखते हुए इस संशोधन को लागू किया गया।
इसी संबंध में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा बांदा के द्वारा जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय बोर्ड को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री मा नरेंद्र मोदी जी को देश में परिवर्तन क्रांति लाने में 100 दिन पूरे होने पर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की।
साथ ही कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के इसी क्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन के इसी क्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश में बढ़ते हादसों को रोकने की दिशा में 10 गुना बढ़ाए गए आर्थिक दंड एवं कड़ी कानून व्यवस्थाओं के साथ साथ मोटर व्हीकल अमेंडमेंट एक्ट 2019 को लागू किया गया। 125 करोड़ भारतीयों के हितों को ध्यान में रखते हुए मोटर व्हीकल अमेंडमेंट एक्ट 2019 जनहित एवं राष्ट्रहित न्यायहित पर पुन: विचार करने एवं इस नियम को वापस लिए जाने के आग्रह के संबंध में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी बांदा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।