भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा केन नदी आरती स्थल पर स्वच्छता अभियान का संचालन किया गया। इस मौके पर केन नदी के आस पास से कूड़े कचरे को साफ किया गया और साथ ही समाज को नशा मुक्त मांसाहार मुक्त करने के साथ साथ पर्यावरण को स्वच्छ करने का संदेश दिया गया। केन नदी के आर्टो स्थल पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों का आना जाना होता है लेकिन नदी की सफाई की ओर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है, जिसके चलते घाट पर कूड़ा करकट जमा होने लगता है और इससे नदी के जल के प्रदूषित होने का भी खतरा बढ़ जाता है, जिसके चलते भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 235 बांदा से समाजसेवक गुलाबचंद्र कुशवाहा जी ने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केन आरती स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया और समाज में पार्टी की कल्याणकारी विचारधारा को पोषित करने में योगदान दिया।
गौरतलब है कि राष्ट्र के नवनिर्माण के उद्देश्य से 7 जून 2013 में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का पंजीकरण हुआ था। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संस्थापक-संचालक धर्मसम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु पार्टी की नींव रखी। जिसके माध्यम से देश को धर्म व अध्यात्मिकता से पोषित करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संपूर्ण विकास के लिए समस्त प्रकार के जाति-धर्म- संप्रदाय के लोगों का आह्वान किया गया।
पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कुशवाहा जी ने जानकारी दी कि यदि हम भारत का प्राचीन इतिहास देखें तो राजनीति का मार्गदर्शन तो सदैव ही ऋषियों -मुनियों के द्वारा किया गया है परंतु किसी ऋषि के द्वारा राष्ट्रकल्याण हेतु मूल स्वरूप के साथ राजनीति की स्थापना एवं सदैव के लिए उसका मार्गदर्शन न पूर्व में कभी हुआ था और न ही भविष्य में कभी होगा। यह समाज का सौभाग्य है कि विश्वजगत को धर्म-अध्यात्म के मार्ग पर पुन: बढ़ाने वाले युगपरिवर्तक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी का मार्गदर्शन, राजनीतिक रूप से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के माध्यम से आज प्राप्त हो रहा है।
