Gulabchandra Kushwaha
  • Home
  • About Us
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

गुलाबचन्द्र कुशवाहा - जिन हाथों में कलम होना चाहिए उन हाथों में शराब की बोतल क्यों? नोटबंदी की तरह लागू हो शराबबंदी

  • By
  • Gulabchandra Kushwaha
  • November-27-2019
भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय, प्रादेशिक, जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर जनता की सभी समस्याओं के निवारण के लिए प्रयास करती आई है, इसी क्रम में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन देते हुए पूरे देश में शराब को बंद करने की मांग की है। बांदा से समाजसुधारक गुलाबचंद्र कुशवाहा ने पूरे देश व प्रदेश में नोटबंदी की तरह शराबबंदी के लिए जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री जी व प्रधानमंत्री जी के नाम का ज्ञापन सौंपा।

पार्टी के द्वारा कहा गया कि देश में बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाने के लिए एशिया कदम उठाना बहुत ही जरूरी है। प्रधानमंत्री जी को भेजे गए ज्ञापन में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष गुलाब चंद्र कुशवाहा ने बताया कि केंद्र में आपके नेतृत्व की सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था एवं जीडीपी की चिंता किए बिना कई बार देश की जनता को कड़वी दवा पिलाई है। हमारे संगठन की मांग है कि इस बार देश हित में शराब बंदी का फैसला लागू करके केंद्र सरकार देश की करोड़ों महिलाओं को उत्पीड़न व हिंसा का शिकार होने से बचाए।

गुलाबचन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नोटबंदी की तरह पूरे देश में शराबबंदी लागू की जाए। नोटबंदी हुई तो काले धन पर रोक लगी, तीन तलाक बंद हुई तो एक कुप्रथा का अंत हुआ। कश्मीर से धारा 370 हटी तो देश में सुख शांति की बहार आई। पॉलीथिन बंद हुई तो पर्यावरण की सुरक्षा बढ़ी। 1947 में हमारे महान क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजादी दिलाई, इसी तर्ज पर देशवासियों को नशे की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए, युवाओं को नशे से बचाने और महिलाओं एवं बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए अपराधों को समाप्त करने के लिए नोटबंदी की तर्ज पर पूरे देश में शराब बंदी का फैसला लागू किया जाए।

गुलाब चंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसे समय में जब भगवान श्री राम का भव्य मंदिर देश में बनने जा रहा है, तब देश एवं समाज में मर्यादा का आचरण का होना एवं देश में रामराज स्थापित होने की कल्पना नशा, शराब, बीड़ी, सिगरेट, खैनी, गुटखा इत्यादि मादक पदार्थों को बंद किए बिना साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मादक पदार्थों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की मांग की है।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

#स्वच्छता_अभियान की ओर #हम_आप_सभी का एक छोटा सा #कदम समाज को बेहतर, सुंदर और #सर्वोपरि बना सकता है।स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक स...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर  केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महासचिव जनसेवक गुलाबचंद्र कुशवाहा ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मान...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी  को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

बांदा जिले में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए “विशिष्...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर  बचाई संतोषी  गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर बचाई संतोषी गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

बांदा जिले में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई, जहां समाजसेवी गुलाब चंद्र कुशवाहा ने समय पर रक्तदान कर एक महिला की जान बचाने...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा के संकल्प से आयोजित 108 मां दुर्गा आरती अ...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

गुलाबचंद्र कुशवाहा- वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बांदा जनपद में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मा...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा द्वारा संचालित 11 दिवसीय संकल्पित सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

गुलाबचंद्र कुशवाहा- श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में संचालित सामाजिक जन जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का 67वां आयोजन 13 फरवरी 2026 को श्री चंद्रशेखर प...

गुलाबचन्द्र कुशवाहा-  संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

गुलाबचन्द्र कुशवाहा- संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए संकल्प के 10वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर भगव...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

क्रिकेट क्लब बिलगांव द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन...

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

बिलगांव स्थित बड़े देव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी द्वारा फीता क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ  आयोजन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए ...

READ MORE

© gulabchandrakushwahabscp.com Terms  Privacy