कार्यक्रम के दौरान डॉ. डी. एन. लाल ने श्री कुशवाहा को सम्मान पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन कर रहे साहित्यकार एवं कवि श्री दीनदयाल सोनी ने बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो समाज सेवा, परोपकार, उच्च नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा लंबे समय से समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने, वृक्षारोपण, जल सेवा, गौ सेवा तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत माने जा रहे हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर डॉ. धनंजय सिंह, सबल सिंह, ओम प्रकाश मसूराहा, डॉ. शिव प्रकाश सिंह, अनुराधा सिंह, अमित सेठ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


