Gulabchandra Kushwaha
  • Home
  • About Us
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

गुलाबचंद्र कुशवाहा- पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी जनपद वासियों से वृक्षारोपण अभियान चलाने की करी अपील

  • By
  • Gulabchandra Kushwaha
  • July-31-2025

भगवती मानव कल्याण संगठन से पर्यावरण प्रहरी गुलाबचन्द्र कुशवाहा जी ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण किया जिसमें त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) कदंब, चितवन, आंवला, अमरूद के पौधे लगाए गए. वृक्षारोपण जन जागरूकता अभियान के तहत ग्राम नगनेधी में 225 पौधों का वृक्षारोपण किया गया व जरूरतमंद किसानों को फलदार,छायादार निशुल्क पौधे दिए गए.


बाँदा मानव कल्याण संगठन पर्यावरण प्रहरी गुलाबचन्द्र जी ने पूर्व सैन्य अधिकारी श्री राजेंद्र तिवारी जी, स्वदेश जी को अशोक का पौधा भेंट किया. वृक्षारोपण जन जागरूकता अभियान के तहत 135 पौधे ग्राम डिंगवाही मे करबई में जरूरतमंद लोगों को निशुल्क पौधे दिए और साथ ही वृक्षारोपण भी किया.


एस.आई शौकत अली खान, समाजसेवी श्री अमित सेठ, भोलू जी, मंजीत कुमार कुशवाहा जी की उपस्थिति में अशोक व चितवन के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया. उत्तर मध्य रेलवे स्टेशन बांदा परिसर में संकल्प के तीन पौधे (अशोक, कदंब, चितवन) स्टेशन प्रबंधक श्री मनोज कुमार शिवहरे, श्री संजय कुशवाहा जी की उपस्थित में लगाए गए.


मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर पर्यावरण प्रहरी गुलाबचन्द्र कुशवाहा जी ने अवस्थी पार्क में पौधारोपण किया. अब तक कि 2100 पौधे लगाने के संकल्प में से 2097 पौधे सुरक्षित स्थानों पर लगाए जा चुके हैं. प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन से पर्यावरण प्रहरी गुलाबचन्द्र कुशवाहा द्वारा विशेष पौधोंरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आम, कदंब, चितवन, देव वृक्ष, बरगद के पौधे लगाए गए.


गुलाबचन्द्र कुशवाहा जी ने मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 31 जुलाई 1880 को उत्तर प्रदेश के बनारस के निकट लमही में जन्मे प्रेमचंद जी का साहित्यिक योगदान अविस्मरणीय है. उनके प्रसिद्ध कृतियों में गोदान, कर्मभूमि, रंगभूमि, सेवा सदन, निर्मला, मानसरोवर आदि शामिल है. वे 56 वर्ष की आयु में 8 अक्टूबर 1936 को परलोक सिधार गए इस महान विभूति के जन्मदिन पर पौधारोपण का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है. श्री कुशवाहा जी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और हमास- इजरायल संघर्ष के चलते भी पर्यावरण और मानव जीवन को भारी नुकसान पहुंचा है.


श्री कुशवाहा जी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी जनपद वासियों से वृक्षारोपण अभियान चलाने की अपील की. संजीवनी भारत ट्रस्ट के सचिव श्री अरुण कुमार निगम जी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के बिना मानव जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता मानव यदि प्रकृति को क्षति पहुंचाएगा तो उसका जीवन संकट में पड़ जाएगा कहा कि केरल के वायनाड के निवासियों द्वारा पहाड़ और जंगलों को नुकसान पहुंचाया गया था जिसका परिणाम अब सामने है यह प्रकृति द्वारा मानव को दी गई चेतावनी है और कहा कि वर्तमान समय में आपाधापी भरे जीवन में लोग अपने लिए और अपने परिवार के लिए समय नहीं दे पा रहे.


वहीं समाजसेवी श्री गुलाबचन्द्र कुशवाहा जी द्वारा पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए विगत तीन वर्षों से लगातार में समाज के बीच में हजारों फलदार, छायादार पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित किया गया है. श्री कुशवाहा जी का यह कार्य हम आप सबके लिए प्रेरणादायक है उनके द्वारा किए पर्यावरण संरक्षण तथा नशा मुक्ति का कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय हैं.


श्री कुशवाहा जी ने जिला बार एसोसिएशन के जिला महासचिव श्री मनोज कुमार निगम लाला जी को बरगद का पौधा भेंट किया. इस वृक्षारोपण के कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख श्री नवीन निगम जी, शिवविलास सोनी ,एडवोकेट कुमारी मंतशा, अरविंद निगम, बालचंद कुशवाहा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, सेवालाल प्रजापति, अंकित शाहू, रामशरण साहू जी शामिल रहे.




हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

#स्वच्छता_अभियान की ओर #हम_आप_सभी का एक छोटा सा #कदम समाज को बेहतर, सुंदर और #सर्वोपरि बना सकता है।स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक स...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर  केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महासचिव जनसेवक गुलाबचंद्र कुशवाहा ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मान...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी  को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

बांदा जिले में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए “विशिष्...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर  बचाई संतोषी  गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर बचाई संतोषी गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

बांदा जिले में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई, जहां समाजसेवी गुलाब चंद्र कुशवाहा ने समय पर रक्तदान कर एक महिला की जान बचाने...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा के संकल्प से आयोजित 108 मां दुर्गा आरती अ...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

गुलाबचंद्र कुशवाहा- वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बांदा जनपद में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मा...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा द्वारा संचालित 11 दिवसीय संकल्पित सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

गुलाबचंद्र कुशवाहा- श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में संचालित सामाजिक जन जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का 67वां आयोजन 13 फरवरी 2026 को श्री चंद्रशेखर प...

गुलाबचन्द्र कुशवाहा-  संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

गुलाबचन्द्र कुशवाहा- संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए संकल्प के 10वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर भगव...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

क्रिकेट क्लब बिलगांव द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन...

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

बिलगांव स्थित बड़े देव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी द्वारा फीता क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ  आयोजन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए ...

READ MORE

© gulabchandrakushwahabscp.com Terms  Privacy