Gulabchandra Kushwaha
  • Home
  • About Us
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

गुलाब चंद्र कुशवाहा - दीपावली पर सफाई कर्मियों को सम्मानित कर दिखाया मानवता का उदाहरण

  • By
  • Gulabchandra Kushwaha
  • October-30-2024
दीपावली के शुभ अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा द्वारा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने का एक अभूतपूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सफाई कर्मचारी श्रीमती गुड्डडों बाल्मिक और श्री राज वाल्मीकि को सम्मानित किया गया।

सफाई कर्मचारियों को नए कपड़े, मिठाई, बर्तन और सिद्धाश्रम पत्रिका देकर श्री कुशवाहा जी ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनका आभार व्यक्त किया। यह पहला अवसर था जब दोनों सफाई कर्मियों को इस प्रकार का सम्मान मिला, जिसके बाद वे इतने खुश हुए कि घंटों तक इस सम्मान की सराहना करते रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा ने सफाई कर्मचारियों की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा, "सफाई कर्मचारी हमारे समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनका बिना समाज अधूरा है। सफाई कर्मी हमारे शहर को साफ सुथरा रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी से अपना काम करते हैं। इनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है और हमें इन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।"

उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कर्मियों के योगदान को किसी भी हाल में कमतर नहीं आंका जा सकता, विशेष रूप से कोविड जैसी भयानक महामारी के दौरान जब इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने कर्तव्यों का पालन किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को स्वच्छता अभियान के सच्चे प्रहरी करार देते हुए कहा, "सफाई कर्मियों के प्रयासों से ही हमारा शहर साफ और स्वच्छ रहता है। इनका कार्य अत्यंत सम्मानजनक है।"

इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने सफाई कर्मचारियों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा की सुविधा देने के लिए आरटीई योजना के तहत लाभ दिलाने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने सभी वार्ड प्रमुखों और समाजसेवियों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में सफाई कर्मचारियों का सम्मान करें और उनका आत्म-सम्मान बढ़ाएं, जिससे उनके मनोबल को बल मिले।

कार्यक्रम में श्री कुशवाहा के साथ सहयोगी के रूप में उनके बच्चे अनुज और अंशिका भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। यह आयोजन एक संदेश देता है कि सफाई कर्मचारियों का योगदान हमारी जिंदगी के हर पहलू में अनमोल है, और समाज को हमेशा इनका सम्मान करना चाहिए।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

जब समाज जागरूक होता है, तभी स्वच्छता अभियान सफल होता है

#स्वच्छता_अभियान की ओर #हम_आप_सभी का एक छोटा सा #कदम समाज को बेहतर, सुंदर और #सर्वोपरि बना सकता है।स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक स...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर  केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर केंद्रीय व प्रदेश सरकार को सौंपा ज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महासचिव जनसेवक गुलाबचंद्र कुशवाहा ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मान...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी  को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

गुलाबचंद्र कुशवाहा- समाजसेवी को “विशिष्ट संस्कार सम्मान” से किया सम्मानित

बांदा जिले में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए “विशिष्...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर  बचाई संतोषी  गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- रक्तदान कर बचाई संतोषी गुप्ता की जान, पूरा किया मानवता का संकल्प

बांदा जिले में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई, जहां समाजसेवी गुलाब चंद्र कुशवाहा ने समय पर रक्तदान कर एक महिला की जान बचाने...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बलखंडी नाका बांदा में108 माँ दुर्गा आरती कराने का पूर्ण हुआ संकल्प

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा के संकल्प से आयोजित 108 मां दुर्गा आरती अ...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

गुलाबचंद्र कुशवाहा- वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बांदा जनपद में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मा...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

गुलाब चंद्र कुशवाहा- बांदा में 11 दिवसीय सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा द्वारा संचालित 11 दिवसीय संकल्पित सर्व शिक्षा जन जागरूकता अभियान क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा-  श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

गुलाबचंद्र कुशवाहा- श्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 67वां जन जागरूकता अभियान संपन्न

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में संचालित सामाजिक जन जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का 67वां आयोजन 13 फरवरी 2026 को श्री चंद्रशेखर प...

गुलाबचन्द्र कुशवाहा-  संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

गुलाबचन्द्र कुशवाहा- संकल्प का 10वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए संकल्प के 10वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर भगव...

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

गुलाब चंद्र कुशवाहा- क्रिकेट क्लब बिलगांव प्रीमियर लीग के फाइनल में समाजसेवी ने खिलाड़ियों को दिलाया नशामुक्त जीवन का संकल्प

क्रिकेट क्लब बिलगांव द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन...

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

गुलाबचंद्र कुशवाहा - बिलगांव में बड़े देव क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

बिलगांव स्थित बड़े देव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी श्री गुलाब चंद्र कुशवाहा जी द्वारा फीता क...

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ  आयोजन

गुलाबचंद्र कुशवाहा- बांदा में नशामुक्त जन-जागरण अभियान के 63वें व 64वें कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए ...

READ MORE

© gulabchandrakushwahabscp.com Terms  Privacy